फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth beaten and killed for demand on borrowing

तगादा करने पर युवक को पीटकर मार डाला

Thu, 01 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 01 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से खेत जुताई करने का उधारी रुपया मांगने पर एक युवक की उसके चचेरे भाइयोें, चाचा व चाची ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र के खानपुर मजरे भैसुरिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू(30) पुत्र रामलखन बृहस्पतिवार की रात अपने चाचा देवकीनंदन के घर ट्रैक्टर से खेत जुताई के 55 सौ रुपये उधारी मांगने गए थे। इस बीच चाचा देवकीनंदन, चाची व उनके पुत्र सुभाष व नीरज और राजेंद्र प्रसाद के बीच बातों-बातों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते सभी ने मिलकर राजेंद्र प्रसाद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए राजेंद्र प्रसाद को इलाज के लिए सीएचसी बड़ागांव ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। इस मामले में आरोपी चाचा उनकी पत्नी व दो बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर से खेत जुताई का 55 सौ रुपये उधार मांगने गए युवक की उसके चाचा ने अपने बेटों व पत्नी के साथ मिलकर जमकर पिटाई की थी जिससे उसकी मौत हुई है। एसओ ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वारदात की जानकारी पर एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed