फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young girl had killed by boyfriend

प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या

Tue, 07 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 07 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
young girl had killed by boyfriend
rape
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के खंता मजरे कतुरी खुर्द गांव के बाहर बाग में जिस युवती का शव मिला था उसकी हत्या प्रेमी के द्वारा की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने रेप करने के बाद युवती को अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ख्ंाता मजरे कतुरी खुर्द गांव निवासी संगम देवी (22) पुत्री श्रीराम घर से लापता हुई थी जिसके बाद उसका शव रविवार की सुबह गांव के बाहर बाग में मिला था। इस मामले में मृतका के पिता ने हजरतपुर गांव के रामप्रवेश के खिलाफ युवती का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीओ फतेहपुर राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने रामप्रवेश को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने युवती की हत्या करने की बात कबूूल की है।
विज्ञापन


सीओ ने कहा आरोपी व युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन युवती का विवाह दूसरी जगह होने के चलते आरोपी परेशान था और इसी के चलते उसने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ संबंध बनाए इसके बाद अपने रिश्तेदार हंसराज निवासी टिकैतगंज के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या की थी। सीओ ने कहा पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed