फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman thrown on the road in an unconscious condition

युवती का अपहरण, बेहोशी हालत में सड़क पर फेंका

Mon, 13 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 13 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown on the road in an unconscious condition
गैंगरेप
 कोठी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती का रविवार रात कार सवार युवकोें ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद देर रात वह असंद्रा थानाक्षेत्र के नसीपुर गांव के समीप हैदरगढ़ मार्ग पर घायल अवस्था मेें बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है।
विज्ञापन


लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवती के पिता ने गैंगरेप आरोप लगाया है लेकिन पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने तीन सगे   भाइयों पर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। पुलिस इसे प्रेम संबंध व मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन


कोठी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती रविवार की रात करीब आठ बाग की तरफ निकली थी। इसके बाद करीब 12 बजे रात को युवती असंद्रा थानाक्षेत्र में नसीपुर गांव के पास हैदरगढ़ मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। युवती को इस हालत में देख यहां के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पहुंची असंद्रा पुलिस ने युवती की हालत देख उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में युवती ने पुलिस को बताया कि शाम को वह बाग की तरफ निकली थी तभी कुछ लोग कार से आए और जबरन उसे कार के अंदर ढकेल दिया। कार में उसके मुंह एक कपड़ा रखा जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में आ गई। उसके शरीर पर चोट और खरोंच के निशान हैं। 

पुलिस का कहना है कि युवती के पिता ने बेटी के साथ तीन भाइयोें द्वारा मारपीट करने की तहरीर दी गई थी जिस पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है जबकि जिला अस्पताल में युवती के पिता ने कहा कि उसकी बेटी को नूरपुर निवासी तीन भाइयों ने किडनैप किया है।

उसके साथ बेहोशी के हालत में तीनों ने गैंगरेप किया और फिर सड़क पर फेंक कर भाग निकले। कहा कि उस गांव में हमारी रिश्तेदारी पड़ती है। जब भी हमारी बेटी वहां जाती थी उसको सब परेशान करते थे।


एसओ असंद्रा अरूण द्विवेदी का कहना है कि जिस युवती के साथ तीन भाईयों ने मारपीट की है उनमेें एक भाई से युवती का प्रेम संबंध है। एसओ का कहना है कि एक युवक के साथ युवती अपने मन से गई थी जिसके बाद युवक के दो भाईयोें दोनों को देखा तो युवती की पिटाई कर दिया और जब युवती बेहोश हो गई तो उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।  इसी कारण पुलिस द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के पिता पर कोई दबाव नहीं डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed