फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman's body found in river

नदी में मिली युवती की लाश

Sun, 03 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sun, 03 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in river
लाश - फोटो : symbolic photo
शहर कोतवाली क्षेत्र मेें हाईवे बाइपास के पास रेठ नदी में एक युवती का शव बरामद हुआ है। लोगों ने युवती के साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। 
विज्ञापन

 

कोतवाली नगर क्षेत्र में दारापुर व आलापुर गांव के बीच में पड़ने वाली रेठ नदी में एक युवती का शव बरामद हुआ है। हाईवे बाइपास के पास पड़ने वाली इस नदी में शनिवार शाम ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा तो इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

 

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने युवती का शव नदी के पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस का कहना है कि युवती की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास होगी। युवती सलवार, कुर्ता व शमीज पहने हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आसपास के लोगों से पुलिस ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती का शव पानी में पड़ा होने के चलते काफी सड़ चुका है जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कह रही है कि पानी का बहाव तेज होने के चलते कहीं बाहर से युवती का शव बहकर यहां तक आ पहुंचा है।

लोगों ने आशंका जताते हुए कहा है कि युवती के साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। हालांकि पूरे मामले की हकीकत पुलिस की जांच में पता लग सकेगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed