फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman killed by robbers

लुटेरों से भिड़ी महिला की हत्या

Sun, 18 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by robbers
लूटपाट करने घर में घुसे बदमाशों ने विरोध पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दुपट्टे से बांधकर छत से लटकाकर बदमाश भाग निकले। विवाहिता के शरीर पर चोट के कई निशान है। उसके साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है। वह मायके आई थी।
विज्ञापन


वारदात के समय वह घर में दादी के साथ अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य विश्वकर्मा पूजा के लिए बाहर गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खरसतिया गांव के राजबहादुर यादव परिवारीजनाें के साथ भाई की दुकान पर विश्वकर्मा पूजा के लिए गए थे। घर पर इनकी विवाहित पुत्री अर्चना यादव (22) अपनी 90 वर्षीय बीमार दादी के साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे परिवारीजन लौटे तो घर का दरवाजा खुला देखा। वे जैसे ही अंदर पहुंचे तो अर्चना को फांसी के फंदे पर लटकाता देख सभी अवाक रह गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। दिनदहाड़े हत्या से गांव में खलबली मच गई।

राजबहादुर ने कहा कि गांव की आबादी से अलग घर होने के कारण लूट के इरादे से घुसे बदमाश कमरे में बक्से का ताला तोड़ रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद अर्चना आई तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

उसके जेवर व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद अर्चना के शव को उसके दुपट्टे से बांधकर छत से लटका कर बदमाश फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी केडी मिश्र ने कहा कि युवती के गले में मंगलसूत्र व कान की बाली मौजूद थी, जिससे लूट की आशंका कम है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। अर्चना की शादी बीते 24 अप्रैल को रायबरेली के थाना शिवगढ़ के भवानीगढ़ गांव में हुई थी। पिता राजबहादुर ने बताया नवरात्र के शुभ दिनों में गवाना देकर विदाई करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अनहोनी होने से पूरे परिवार में मातम फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed