फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   villagers angry for the cash, the street jam and protest

कैश किल्लत पर फूटा गुस्सा मार्ग जामकर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 24 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
villagers angry for the cash, the street jam and protest
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कस्बा सुढ़ियामऊ में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में लोगों कों पांच दिनों से कैश नहीं मिल रहा है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर शांत करवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग जाम होने से राहगीर परेशान रहे।      
विज्ञापन


मामला थाना रामनगर क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ का है। यहां कस्बे में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैक में सोमवार को ग्रामीणों को पैसा न मिलने पर रोड जाम कर दिया गया। बैकं के खाता धारक मुकेश, लल्ला राम, मुनीम बाबा, जगदई, गीता देवी आदि लोगों ने बताया कि बैंक मैनेजर सतीश कुमार गौतम अपने चहेतों को मोटी रकम देते है जिससे हम गरीब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं हम लोगों को निराश होकर  खाली हाथ घर वापस आना पड़ता है। रामसागर, असलम, कुलदीप, महेश आदि लोगों ने बताया कि हमारे घरों में शादी है।

हम लोग एक हफ्ते से बैंक के चक्कर काट रहे हैं फिर भी रुपया नहीं मिला है। आयार्वत ग्रामीण बैंक से ग्रामीणों को पैसा न मिलने से करीब  दो घंटे तक रामनगर मार्ग जाम रहा व मार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

    
बैकं में दलालों के माध्यम से होते है कार्य      
गामीणों का कहना है कि बैंक के अंदर दलालों के माध्यम से कार्य होते है। केसीसी बनवाने के लिए एक हजार रुपया खुलेआम लिया जाता है। पासबुक पर मोहर लगाने के लिए 50 रुपया लिया जाता है और अपने मन चहेते व्यापारियो को मोटी रकम दिया जाता है।       


बैंक में कैश नहीं हैं, इसके बारे में लोगों को बताया तो ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देखकर बैक कर्मचारियों ने गेट में अंदर से ताला लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। उसके बाद खाता धारकों  को चार चार हजार रुपये दिलाने की बात कहकर काम शुरू हो सका। -सतीश कुमार गौतम, बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed