फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncontrollable vehicle claimed three lives

बेकाबू रफ्तार ने ली तीन की जान

Thu, 27 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 27 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable vehicle claimed three lives
देवा में हुए हादसे के बाद मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
देवा शरीफ से दर्शन और खरीददारी कर लौट रही महिला जायरीन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कस्बे में रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसके दो साल के बेटे को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा दो अन्य सड़क हादसों में भी दो लोगों की मौत हो गई और एक किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सिपहिया गांव की रहने वाल आसमा बानो(28) पत्नी रिजवान अपनी दो साल के बेटे मोहम्मद उमेर के साथ देवा शरीफ दर्शन करने आई थी। इसके बाद उसने कुछ खरीदारी की और घर लौट रही थी। दोपहर दो बजे के आसपास कस्बे में फतेहपुर मोड़ के पास उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में आसमा बानो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कस्बे वालों की भीड़ लग गई। भीड़ होने के कारण चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे मेें लिया है जबकि उसका चालक मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुबह मसौली थाना क्षेत्र में सहावपुर के पास हुआ। यहां पर साइकिल से जा रहे रामकुमार(45) पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम जवारीपुर मजरे करपिया अपनी बेटी आरती(14) के साथ डॉक्टर के यहां दवा लेने जा रहे थे तभी एक बाइक सवार युवक ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बाप-बेटी को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर रामकुमार की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लिया है जबकि बाइक चला रहा युवक मौके से भाग निकला है। वहीं बीती रात सड़क हादसे में घायल हुए जहांगीराबाद के ग्राम सदरूद्दीनपुर निवासी रामबहोरी (55) पुत्र रामेश्वर की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकोें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


देवा में पुलिस की तैनाती हटाने से हुआ हादसा
बुधवार को भले ही देवा महोत्सव का समापन हो गया हो लेकिन यहां अभी भी हजारों की संख्या में जायरीनों की भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही देवा मेले में अभी काफी संख्या में दुकानें भी सजी है। जब तक मेला चला तब तक यहां ट्रैफिक व्यवस्था का डायवर्जन था लेकिन बुधवार की रात से ही ट्रैफिक डायवर्जन खतम होते ही यह हादसा हुआ है। जबकि देवा मेें अभी इतनी भीड़ है कि वहां पुलिस की तैनाती व अंदर की ओर यातायात व्यवस्था परिवर्तन करना जरूरी है। देवा कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था कंट्रोल करने के साथ ही मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed