{"_id":"580e4eeb4f1c1bcf75bc2b14","slug":"uncontrollable-vehicle-claimed-five-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहनों ने ली पांच की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू वाहनों ने ली पांच की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में एक युवक बहराइच शहर का निवासी बताया गया है। रामनगर व मसौली थाना क्षेत्र में हुए इन हादसों में एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं इन हादसों में छह लोगाें को मामूली चोट पहुंची है।
पहला हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पर रविवार की देर रात घाघरा घाट के पास एक कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक अनिल पाठक (40) पुत्र गणेश पाठक निवासी मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी कोतवाली नगर जनपद बहाइच की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं यहां के ही निवासी प्रदीप चावला मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरा हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुआ।
विज्ञापन
यहां कस्बा रामनगर के धमेड़ी मोहल्ला निवासी गोविंद (80) सुबह के समय पैदल खेत की ओर जा रहे थे तभी सआदतगंज मार्ग पर एक बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा हादसा मसौली थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पर सोमवार की दोपहर रामपुर कस्बे के समीप एक टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में जहां टैंपो सवार हफीज (38) पुत्र मैनुद्दीन निवासी ग्राम सहावपुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं टैंपो पर सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायल निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करवाने के बाद घर चले गए हैं। वहीं सफदरगंज इलाके में हाईवे पर पैदल जा रहे एक 35 वर्षीय युवक को सोमवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उधर मसौली थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दहेलिया गांव के पास बाइक से जा रहे शिवम शर्मा (32) निवासी ग्राम देवकलिया को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वाले सभी लोगों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।