फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncontrollable dumper trodden the family, the mother and son's death

बेकाबू डंपर ने परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत

Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dumper trodden the family, the mother and son's death
माती क्षेत्र के शारदा नहर जरुआ टिकरिया गांव के पास हुए हादसे में महिला व बच्चे की मौत के बाद रोते परिवारीजन व मौजूद अन्य। - फोटो : अमर उजाला
साइकिल से अपनी पत्नी व बेटी, बेटा के साथ जा रहे एक युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की पत्नी व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक व उसका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस व तहसील के अधिकारियों ने सभी को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने हादसा करने वाले डंपर को कब्जे में लिया है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के कोठार मजरे धौरमऊ गांव निवासी कमलेश(35) अपनी पत्नी सोनापति (28), बेटी आरती (5) व दो साल के पुत्र आशीष के साथ रविवार की शाम साइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी माती के पास इंदिरा नहर पटरी पर आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने इनको टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां सोनापति व पुत्र आशीष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कमलेश व बेटी आरती घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसका चालक भाग निकला। इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने इंदिरा नहर पटरी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। तरीक दो घंटे से भी अधिक समय तक चले प्रदर्शन के बाद पहुंचे देवा एसओ बीडी तिवारी व तहसील के संजय यादव ने सभी को समझा-बुझाकर मांगे पूरी करने की बात कहकर शांत कराया। जिसके बाद जाम समाप्त हो सका। एसओ ने कहा कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन में लगा था डंपर
देवा कोतवाली इलाके में मिट्टी के अवैध खनन का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। रविवार को जिस हादसे में मां-बेटे की जान गई है वह भी अवैध खनन के कार्य में ही लगा होना बताया जा रहा है। यहां पर पुलिस व प्रशासन की लापरवाही व मिलीभगत के चलते खनन माफियाओं पर लगाम न लगने से मासूम लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed