{"_id":"239d2507ed85e0b914c06040d810bbcb","slug":"tried-to-break-the-strong-room-of-the-bank-near-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में बीस लाख रुपये का कैश मौजूद था। मगर, स्ट्रांग रूम तोड़ने में विफल चोर कंप्यूटर व यूपीएस पार कर ले गए। चोरों ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुबेहा थाने के ठीक सामने निजी भवन में स्थित बैंक आफ इंडिया में रविवार रात घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया। नाकाम होने पर चोर कंप्यूटर व यूपीएस उठा ले गए ।
शाखा प्रबंधक विनोद चौधरी ने पुलिस को बताया बैंक भवन के पीछे दीवार में लगी खिड़की तोड़ कर रविवार की देर रात चोर अंदर पहुंचे थे। चोरों ने बैंक में स्ट्रांग रूम के दरवाजे को तोड़कर तिजोरी तोड़ने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन
बैंक से जुड़े विश्वस सूत्रों के अनुसार चोरों द्वारा तिजोरी न तोड़ पाने से तिजारी में रखी करीब बीस लाख रुपये की नकदी बच गई। सोमवार सुबह जब बैंक के कर्मचारी पहुंचे तो वहां हुई चोरी की जानकारी हो सकी।
शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल का कहना है कि बैंक में चोरी की शिकायत मिलने पर जांच की गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।