फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Train driver's wisdom turned Incident

ट्रेन चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Wed, 16 Sep 2015 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी गोंडा रेल खंड के बीच जिला कारागार के पास बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जेल रोड क्रासिंग पर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके चलते यह क्रासिंग हमेशा बंद रहती है, लेकिन बाइक व साइकिल सवार साइड से बने रास्ते का इस्तेमाल आने जाने के लिए करते हैं। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे कि इसी बीच गोंडा की ओर से ट्रेन आ गई।
विज्ञापन


क्रासिंग पर भीड़ देख ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाई बावजूद इसके ट्रेन रेलवे क्रासिंग तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन कुछ बाइक से छू गई, लेकिन वह लोग वहां से बाइक लेकर भाग निकले। इस सबंध में स्टेशन अधीक्षक एनएन अवस्थी व जीआरपी एसओ आरबी ने जानकारी से इंकार किया। कहा कि क्रासिंग पर कोई हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed