फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   To get visa and jobs cheated 2 million

नौकरी व वीजा दिलाने के नाम पर ठगे 2 लाख

Sat, 11 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 11 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
To get visa and jobs cheated 2 million
- फोटो : amar ujala
सऊदी अरब में नौकरी व वीजा दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। लेकिन छह माह बाद भी उसे वीजा नहीं दिया। युवक ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो जालसाजाें ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगौली जगसेन्डा निवासी फूलचन्द्र पुत्र हीरा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि करीब 6 माह पूर्व थाना बडडूपुर के ग्राम धधरा निवासी अबरार पुत्र मोल्हे ने उसके पुत्र अमरसिंह को सऊदी अरब में सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलाने का लालच देकर वीजा बनवाने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


मांगी गई रकम अधिक होने पर अबरार ने 50 हजार रुपये कम कर दिए। उसने दो लाख रुपये व पासपोर्ट देने की बात कही। पुत्र के भविष्य व नौकरी मिलने की चाहत में पीड़ित फूलचंद्र ने अपना घर गृहस्थी का सामान बेचकर व रिश्तेदारों से उधार लेकर अबरार को उसके पिता मोल्हे व भाई अन्नूू के सामने एक लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक महीने पूर्व अबरार उसके घर टिकट देने आया तो उसने शेष एक लाख रुपये की मांग की तो फूलचंद ने बीमा तोड़वाकर व ब्याज पर पैसे लेकर अबरार को एक लाख रुपये और दे दिये। पीड़ित ने बताया जब उसने कुछ लोगों को टिकट व वीजा दिखाया तो वह फर्जी निकला।

17 मई को अपने पुत्र व भाई के साथ अबरार के घर धधरा, बडडूपुर जा रहा था। रास्ते में बाबाकुटी के पास ही अबरार मिल गया। पीड़ित ने उसके दिये हुए कागजों को वापस कर अपने दिये गये दो लाख रुपये वापस करने को कहा। जिस पर आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।


बड्डूपुर थाने में शिकायत की पर कोई कार्र्रवाई नहीं की गयी। जिस पर पीडित ने जिले के उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed