फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three killed in road accidents, including merchant

सड़क हादसों में व्यापारी समेत तीन की मौत

Fri, 13 Nov 2015 11:07 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में संविदा व्यापारी समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। हादसे में मरने वालों में एक तंबाकू व्यापारी व एक रोडवेज का संविदा चालक शामिल है। 
विज्ञापन


कुर्सी प्रतिनिधि के अनुसार देवा थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी व तंबाकू व्यापारी असगर (65) कुुर्सी बाजार से तंबाकू बेच कर बृहस्पतिवार शाम घर लौट रहा था कि देवा-कुर्सी मार्ग पर धरसंडा गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तंबाकू व्यापारी की बाइक में ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल अधेड़ को उसके परिवारीजन व कुर्सी पुलिस उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मालिनपुर निवासी रामसूरत (25) पुत्र साहब लाल गुरुवार शाम ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहा था। गांव के बाहर फैजाबाद मार्ग पर नरायन ढाबा के पास ट्रक के ओवर टेक करने पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया जिसके नीचे दब कर रामसूरत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बनीकोडर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम बरेहा मजरे आदमपुर नौबस्ता निवासी उमेश सिंह (35) पुत्र कुंवर सिंह रोडवेज में संविदा पर चालक के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे सुल्तानपुर से परिचालक शिवम तिवारी समेत चार सवारियां लेकर लखनऊ के लिए जा रहा था कि त्रिवेदीगंज क्षेत्र के लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर अखैचापुर मोड़ के पास ट्रक के ओवर टेक करने पर बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।


हादसे में चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य तीन सवारियों में मामूली चोटें आई। बस पलटने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया। जहां चालक उमेश की मौत हो गई। बाकी घायल उपचार कराकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed