फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three crooks finally picked up

गार्डों की हत्या मामले में तीन बदमाश दबोचे

Thu, 14 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 14 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three crooks finally picked up
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
शहर में कोऑपरेटिव बैंक में हुई वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस विभाग के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पकड़े गए बदमाशों में एक बैंककर्मी भी शामिल है। इन बदमाशों को लखनऊ जिले के गोसाईगंज क्षेत्र से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस बात का खुलासा नहीं कर रहे हैं। बदमाशों की पूछताछ में पता लगा है कि वारदात के पहले बैंक के गार्डों व बदमाशों के बीच जमकर भिड़ंत भी हुई थी। बैंक में जब लुटेरे दाखिल हुए थे तो गार्डों ने उन्हेें देख लिया था जिसके बाद बदमाशों ने गार्डों पर हमला बोला था।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने ग्रामीण इलाके के एक थाने में रखा है और वहीं पर उनसे पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र मेें फैजाबाद हाईवे पर नाका सतरिख के पास सुभाष नगर में जिला कोऑपरेटिव बैंक की मुख्य शाखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 अप्रैल की देर रात यहां पहुंचे बदमाशोें ने ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान ओमप्रकाश वर्मा(42) निवासी ग्राम मीरापुर थाना सफदरगंज व देशराज(30) निवासी ग्राम डमौरा मजरे बबुरिहा थाना सफदरगंज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया था।


पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने में रखा है जहां पर बुधवार को पहुंचे एसपी अब्दुल हमीद ने भी इन लुटेरों से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारी यह बात कह रहे हैं कि वारदात के खुलासे की जल्द ही उम्मीद है लेकिन किसी भी अपराधी को गिरफ्तार करने की बात से इंकार  किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed