फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man was hanged

युवक ने फांसी लगा दी जान

Fri, 22 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 22 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The young man was hanged
फांसी - फोटो : अमर उजाला
मामूली विवाद में हुई कहासुनी के बाद पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध एक युवक ने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर तक वह अपने कमरे से नहीं निकला तो परिवारीजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है युवक नशे का आदी था जिससे आए दिन दोनों में कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम नूरापुर निवासी रामू (25) पुत्र स्व. राममिलन व उसकी पत्नी पूजा के बीच किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह झगड़ा हो गया था। जिससे पूजा अपने मायके उस्मानपुर चली गई। जिससे क्षुब्ध होकर रामू ने कमरे में छल्ले के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


शुक्रवार देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो परिवारीजनों ने अंदर देखा तो उसका शव फंदे से झूल रहा था। मामले की जानकारी होनेे पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का आदी था जिसका विरोध उसकी पत्नी करती थी तो दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक घर में इकलौता था जिसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। थानाध्यक्ष राय सिंह यादव ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed