{"_id":"afda0f8e33013f48cc5b35d3dc7b582c","slug":"the-two-sides-clashed-over-cutting-trees-6-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 6 घायल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरन शीशम का पेड़ काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने एक पक्ष पर कुल्हाड़ियों से हमला का दिया। जिसमें एक पक्ष के पांच लोगों को गंभीर चोटें आई वहीं मारपीट की सूचना पाकर गांव वालों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। एक आरोपियों का पकड़ कर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां से दो को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम बंभौरा निवासी श्रवण कुमार, मालती देवी, गनेश प्रसाद, जर्नादन आदि लोगों का समलित गाटा संख्या में सात शीशम के सूखे पेड़ लगे हैं जिनकी कीमत लाखों रुपये की आंकी जा रही है। सभी साझेदारों ने अभी बंटवारा नहीं हुआ था। शीशम के पेड़ सूखकर गिर गए हैं। बेशकीमती लकड़ी को हथियाने के लिए पड़ोसी गया प्रसाद, राजमल, मुलायम, मूलचंद, मोहन, नीरज निवासी बाजिदपुर आदि मिलकर सभी पेड़ों पर अपना अधिकार जताते हुए भयारा के लकड़ी ठेकेदार शकील के हाथों बेच दिया। गुरुवार को ठेकेदार आरोपियों के साथ मिलकर लकड़ी काटने लगा। जानकारी मिलने पर राजकुमार, सर्वेश कुमार, श्रवण कुमार, संतशरण, रोहित आदि मौके पर जाकर काटने का विरोध किया तो वहां पर मौजूद लोगों ने सभी पर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर बंभौरा के ग्रामीणों ने सभी को दौड़ा लिया। एक आरोपी गया प्रसाद यादव को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंचकर एक दूसरे के लिए तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां से राजकुमार व दूसरे पक्ष के गया प्रसाद को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।