{"_id":"f7adbb54199b6cb35f5e895cf9ded257","slug":"the-two-sides-clash-for-trolley-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉली खड़ी करने को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद (40) पुत्र छेदालाल गांव के ही दिलीप व अनूप के साथ गोबर की खाद भरने के लिए ट्रॉली हंसराज के घर के पास खड़ी की थी। ट्रॉली खड़ी करने पर ऐतराज करते हुए हंसराज ने ट्रॉली हटाने को कहा। इसी बात पर हंसराज व राजेंद्र के बीच कहासुनी होने लगी जिससे आक्रोशित हंसराज ने अपने साथियों संतोष, सतीश कुमार, मोहित, कौशल्या व शिरात्री के साथ मिलकर राजेंद्र की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। ट्रॉली के पास पड़े फावड़े से हंसराज ने राजेंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए।
हमले में राजेंद्र लहूलुहान होकर मौके पर ही गश खाकर गिर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची उसकी पत्नी ज्ञानवती ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को थाने ले आई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। गंभीर चोटें आने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में संतोष, सतीश कुमार, मोहित, कौशल्या व शिरात्री पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को संतोष, सतीश व हंसराज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जेपी चौबे ने बताया कि ट्रॉली खड़ी करने को लेकर एक पक्ष ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। घायल की डाक्टरी कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।