फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The teenager hostage misconduct

किशोरी को बंधक बना किया दुराचार

Fri, 25 Mar 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 25 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
The teenager hostage misconduct
रेप - फोटो : DEMO Pics
कुर्सी थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम परचून की दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को बंधक बना दुकानदार ने दुराचार किया। शंका होने पर ग्रामीणों ने दुकानदार का घर खुलवाया। वहां किशोरी बेहोश मिली।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कुर्सी थानाक्षेत्र के गए गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे 17 वर्षीय एक किशोरी सामान खरीदने के लिए पड़ोस की दुकान पर कई थी। पीड़िता ने बताया कि दुकानदार अवधराम उसे जबरिया दुकान के बगल में बने कमरे में घसीट ले गया। इसके बाद उसे बांध कर दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दस बजे तक किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। उनके साथ कई ग्रामीण भी थे। शक होने पर ग्रामीणों ने दुकानदार अवधराम के घर के कमरे को खुलवाया। यहां पर किशोरी अचेत अवस्था में मिली। इस पर ग्रामीणों ने दुकानदार अवधराम की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed