फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The son had filed murder of farmer

बेटे ने ही कराई थी किसान की हत्या

Wed, 07 Oct 2015 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Wed, 07 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि मृतक दूसरा विवाह करना चाहता था इसके चलते उसके पुत्र को लगा कि उसके पिता का पांच बीघा खेत उसे नहीं मिलेगा जिसके बाद उसने पिता की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए तीन अवैध असलहा बरामद किए है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि देवा कातवाली के सालेहनगर के पास एक अक्तूबर को कीढ़ाराम निवासी मिर्जानगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र विनोद कुमार, पंकज गौतम पुत्र मनेश्वरलाल निवासी ग्राम महुआपुर, राहुल वर्मा उफ केडी निवासी शाहपुर मजरिया कोतवाली फतेहपुर व हिमांशु वर्मा पुत्र रामसजीवन निवासी लखपेड़ाबाग को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तीन तमंचा व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम पुरस्कृत
इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल कोतवाल देवा बीपी यादव, सर्विलांस सेल के संतोष सिंह, बृजनाथ द्विवेदी, दिलबहार यादव, सराफतउल्ला खां आदि पुलिस टीम को एसपी अब्दुल हमीद ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed