फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The death of the young man to cross railway crossing

रेल क्रॉसिंग पार करने में युवक की मौत

Sat, 19 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 19 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man to cross railway crossing
युवक की माौत के बाद मौजूद परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बंद सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान शनिवार की भोर बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक लखनऊ के डालीगंज का रहने वाला था।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक नाम प्रसून मिश्र (22) पुत्र जेपी मिश्र निवासी डालीगंज थाना हसनगंज लखनऊ बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि भोर करीब चार बजे क्रॉसिंग बंद थी।
विज्ञापन


प्रसून बंद रेल क्रॉसिंग को पार कर रहा था। इसी बीच लखनऊ की ओर से आम्रपाली एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आए प्रसून की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक ट्रेन की टक्कर से काफी दूरी पर जा कर गिरी। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक (प्रसून) के पास मिलने आईकार्ड से उसके परिवारीजनों को सूचना दी गई। जिस पर परिवारीजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक (प्रसून) के चाचा उमाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रसून शुक्रवार रात करीब नौ बजे विकास नगर थाने के किसी दरोगा के यहां बर्थ-डे में जाने की बात कहकर घर से निकला था।

प्रसून की मौत ने छोड़े कई सवाल
मृतक (प्रसून) के चाचा उमाशंकर के मुताबिक प्रसून विकास नगर लखनऊ किसी दारोगा के यहां बर्थ-डे पार्टी में गया था। जबकि दुर्घटना लखनऊ-बाराबंकी राजमार्ग स्थित सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर भोर करीब चार बजे हुई। ऐसे में सवाल यह है कि क्या रातभर पार्टी चली। बर्र्थ-डे पार्टी रातभर चलने की उम्मीद कम ही रहती है।

ऐसे में प्रसून पार्टी से कितने निकला और रात भर कहां और किसके साथ था। वह भोर चार बजे बाराबंकी किसके यहां और क्यों आ रहा था। जबकि उसके चाचा का कहना है कि उनकी कोई रिश्तेदारी बाराबंकी में नहीं है।

बाराबंकी जंक्शन तक बिखरे मिले बाइक के कलपुर्जे
ट्रेन से बाइक को इतनी जोर की टक्कर लगी कि बाइक करीब सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर ही गिरी। इसके बाद बाइक रेल इंजन में फंसकर रेलवे स्टेशन बाराबंकी तक पहुंची। जिससे बाइक के कलपुर्जे स्टेशन तक बिखरे मिले।


ट्रेन के पायलट ने जीआरपी को दी सूचना
आम्रपाली एक्सप्रेस के पायलट ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने नगर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed