{"_id":"938624c15253838f8d1aa84e1eb3f793","slug":"the-death-of-the-young-man-entangled-in-the-machine-leasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन के पट्टे में फंसकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन के पट्टे में फंसकर युवक की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
सरसों की पेराई करने के दौरान एक युवक इंजन के पट्टे की चपेट में आ गया जिससे वह पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक घरवाले मौके पर जाकर इंजन बंद कर उसे बचाने का प्रयास करते उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी ललित वर्मा (22) पुत्र रामहरख का गांव में ही पालेसर लगा हुआ है। उसी में सरसों की पेराई करने वाली मशीन भी है। रोज की तरह ललित बुधवार को सरसों की पेराई करने के बाद इंजन बंद करने जा रहा था कि उसका लोवर पट्टे के नट बोल्ट में फंस गया।
जिससे वह पूरी तरह पट्टे में लिपट गया। इंजन इतनी तेज चल रहा था कि वह कई बार मशीन व फर्र्श से टकराया। मशीन में फंसने की वजह से उसका पेट व सिर फट गया। शोर की आवाज सुनकर जब तक उसके घरवाले पालेसर पर पहुंचते तक तब उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर मौके पर आस पास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इकलौती बहन बदहवास
मृतक ललित वर्मा अपने चार भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। ललित के ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। परिवार की जीविका का मात्र एक साधन उसका पालेसर ही था। हादसे के बाद मृतक के पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी छोटी बहन रूसी हादसे के बाद से बदहवास पड़ी है।