{"_id":"8afb6656c145b6e1e570c4cd42194914","slug":"the-body-of-the-murdered-man-thrown-out-of-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
गौरागजनी गांव में गुरुवार शाम बदला लेने की नियत से दो दोस्तों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर उसका शव घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। एक महिला ने दोनों युवकों से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों अपनी बाइक छोड़कर पैदल भाग निकले।
मृतक के पिता ने गांव के ही दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर लिए बिना ही उन्हें भगा दिया। ग्रामीणों की मानें तो मुख्य आरोपी के खिलाफ मृतक ने ससुरालवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। समझौते के बाद भी आरोपी के मन में बदला लेने की बात पनपती रही और और उसने साजिश के तहत ठिकाने लगा दिया। हालांकि, पुलिस मृतक की मौत को हादसा ठहराने में जुटी है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरागजनी निवासी राम विलास (32) को सुबह नौ बजे गांव के ही सतीश पुत्र बेचे लाल व विशाल पुत्र संपत अपने साथ ले गए थे। शाम करीब पांच बजे सतीश व विशाल राम विलास को लेकर उसके घर पहुंचे और घर के बाहर पड़े तख्त पर उसे लिटा कर जाने लगे।
विज्ञापन
घर के बाहर ही मृतक (राम विलास) की सास बैठी थी। उसने सतीश व विशाल से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों बिना कुछ बताए ही वहां से पैदल भाग निकले। भागने की हड़बड़ी में विशाल अपनी बाइक भी वहीं पर छोड़ गया। परिवारीजनों ने राम विलास के शरीर को हिला कर देखा तो पता चला कि वो मर चुका था।
हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने बताया कि राम विलास के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे, न ही उसका शरीर नीला पड़ा था। हां उसका पूरा शरीर बालू से लथपथ था।