{"_id":"5793b17c4f1c1b7a41c4cf98","slug":"ten-robbers-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दस लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में दस लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दस लुटेरे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर रामनगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ लहड़रा गांव के पास शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में दस बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरों के पास से एक बोलेरो, एक बाइक व सोने चांदी के जेवरात और नकदी भी बरामद हुई है।
बदमाशों में 9 गोंडा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी अब्दुल हमीद ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।
पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि रामनगर व टिकैतनगर थाने की पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ क्षेत्र के जंगूपुरवा मजरे लहड़रा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों में अनिल यादव निवासी ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरी बेगमगंज गोंडा, मुकेश सिंह निवासी मड़ना थाना रामनगर, राहुल सिंह निवासी मुंडेरवा बरगदी कोट थाना करनैलगंज गोंडा, राधेश्याम पासी निवासी भेदौरा थाना तरबगंज गोंडा, देवा कोरी निवासी बघईकापुरवा थाना तरबगंज गोंडा, अनूप सिंह निवासी बेलसर थाना तरबगंज गोंडा, मनोज यादव निवासी चन्दापुर खितौली पसका थना परसपुर गोंडा, नरेंद्र यादव निवासी पसका थाना परसपुर गोंडा, रामलोचन पासी निवासी भेदौरा थाना तरबगंज गोंडा व हिमांशु सिंह निवासी भयापुरवा पसका थाना परसपुर गोंडा शामिल हैं।
पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक बाइक, एक बोलेरो, पांच तमंचा, चार कारतूस, दो किलो सौ ग्राम चांदी के जेवरात, सोने की पांच अंगूठी व दस हजार रुपये की नकदी बरामद किया है। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ लूट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है।
दो माह पहले जेल से छूटे थे बदमाश
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर बदमाश हैं और टिकैतनगर क्षेत्र में सराफ से लूट की वारदात करने के साथ ही आसपास के कई जिलों बहराइच, गोंडा, बस्ती, फैजाबाद आदि में अपराधिक घटनाएं कर चुके हैं।
इन बदमाशों के गिरोह का सरगना अनिल यादव है। यह सभी बदमाश बीते चार साल से जेल में बंद थे और अभी दो माह पहले ही जेल से छूटकर आए थे। इन लुटेरों के खिलाफ गोंडा जिले के थानों में पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है।