फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Suicide, murder, telling police: BJP MP

हत्या को आत्महत्या बता रही पुलिस ः बीजेपी सांसद

Mon, 31 Aug 2015 11:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में हुई सुभाष की मौत को आत्महत्या में बदलने के प्रयास का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद प्रियंका रावत और सांसद कौशल किशोर ने कहा कि पुलिस कप्तान जिले के लायक नहीं है। कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण जिले का माहौल बिगड़ रहा है। दोनों सांसद रविवार को डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

 शहर स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले में मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह सांसद प्रियंका सिंह रावत के साथ रात एक बजे देवा कोतवाली पहुंचे तो देखा कि जहां पर पुलिस युवक को फांसी लगाने की बात कह रही है। उस स्थान पर लगे पाइप की ऊंचाई काफी कम है। पुलिस की यह थ्योरी किसी के गले नहीं उतर रही है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके सीने पर जोर से प्रहार करने पर उसकी जान गई हो। अगर युवक ने फांसी लगाई होती तो उसके गले पर निशान व गर्दन में खिंचाव होती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस जिस कमीज से फंदा लगाने की बात कह रही है, वह कमीज कहां गई।
विज्ञापन


एक युवक पर गलत बयान देने का बनाया दबाव
सांसद कौशल किशोर ने यह भी कहा कि सुभाष के साथ जो दूसरा युवक श्यामू उसी लॉकअप में बंद था, पुलिस उस पर झूठा बयान देने के लिए दबाव बना रही थी। श्यामू से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसको 29 अगस्त को पकड़ा गया था। उसके माथे पर एक चोट का निशान भी है। जिससे पता चलता है कि उसे दीवार में लड़ाया गया हो। उसके पिता का कहना है कि उसे 30 अगस्त की सुबह पुलिस लाई थी। जबकि पुलिस का कहना है कि उसे 30 अगस्त की शाम को लाया गया था। इससे स्पष्ट है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी से पोस्टमार्टम कर भैंसा कुंड में जलाया गया शव
सांसद कौशल किशोर व सांसद प्रियंका सिंह का कहना है कि डीएम और कप्तान ने आश्वासन दिया था कि मृतक का पोस्टमार्टम सांसद व परिवार की मौजूदगी में रविवार की सुबह दस बजे के बाद किया जाएगा। फिर क्या कारण रहा कि पोस्टमार्टम किसी को सूचना दिए बगैर ही चोरी से कर उसका शव भी परिवारीजनों को न देकर लखनऊ भैंसा कुंड में जला दिया गया।


सीबीआई जांच की मांग को लेकर होगा धरना-प्रदर्शन
सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की जांच सीबीआई से कराने की मांग प्रदेश सरकार से की जाएगी। इसके लिए लखनऊ में प्रदेश भर के सांसद धरना-प्रदर्शन करेंगे। अगर मांग नहीं पूरी होगी तो नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी। साथ ही पीड़ित के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed