फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Student bodies hanged from trees after murder

छात्र की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Thu, 05 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 05 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Student bodies hanged from trees after murder
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में रहकर कोचिंग करने वाले बीएससी के एक छात्र की हत्या कर शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह छात्र का शव बरामद होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी व एएसपी ने भी मौके का जायजा लेकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के बाहर बृहस्पतिवार को पेड़ में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने पहुंचकर शव फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान महेन्द्र कुमार वर्मा उर्फ  गोलू (19) पुत्र दिनेश वर्मा के रूप में हुई है। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या गला दबाकर करने के बाद उसे शव को फंदे पर लटकाया गया है हालांकि इन बातों का पता पुलिस की जांच के बाद ही लग सकेगा।

मृतक छात्र की मां संतोष कुमारी का कहना है कि उसके मायके ग्राम रूपपुर कोतवाली बदोसराय के रहने वाले लोगाें ने बेटे की हत्या की है। इनका कहना है कि मेरे भाई देवीशंकर व देवीसरन की गांव में दुश्मनी है उसके चलते ही मेरे बेटे को मारा गया है।

मां द्वारा रूपपुर के ही रहने वाले राजू, देवीदयाल, बीरेंद्र कुमार, विनोद वर्मा, शिवबलि व रामबलि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी गई। एसओ विजयमल्ल यादव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर में मिले सभी छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

भाई के साथ लखनऊ में रहकर कोचिंग करता था छात्र
मृतक छात्र महेंद्र वर्मा फैजाबाद जिले के रूदौली स्थित शकुंतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। तीन भाइयों मेें बीच नंबर के महेंद्र अपने बड़े भाई विवेक वर्मा के साथ लखनऊ के आलमबाग में रहकर कोचिंग कर रहा था। जबकि इनका एक भाई राजा वर्मा गांव में रहता है। महेंद्र मंगलवार को घर से लखनऊ के लिए निकला था। इसके बाद बुधवार दोपहर को दोनों भाई कोचिंग के लिए निकले लेकिन इसके बाद से महेंद्र वापस नहीं लौटा। परिवारीजनोें ने लखनऊ व आसपास महेंद्र की काफी तलाश की जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसका शव मिला है। 

गांव में दौड़ी शोक की लहर
नौजवान लड़के का शव देखकर जहां माता पिता बेहोश हो रहे थे। छात्र का शव पेड़ में फंदे पर लटकने की खबर सुनकर पहले तो परिवारीजनों को विश्वास ही नहीं हुआ था। जब शव के पास माता संतोष कुमारी, पिता दिनेश व भाई राजा वर्मा पहुंचे तो देखकर ही माता पिता बेहोश होकर गिर पड़े और भाई शव पकड़कर रोने लगा। इस वारदात के बाद गांव में भी शोक की लहर है। 


एसपी, एएसपी व सीओ ने लिया जायजा
छात्र की हत्या की वारदात के बाद एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह, एएसपी शफीक अहमद, सीओ सदर श्रीपाल यादव रसूलपुर गांव घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने यहां पर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से बात की। पीड़ित परिवार को कप्तान ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि घटना को जिसने भी अंजाम दिया है पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही जैदपुर पुलिस को भी मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कप्तान ने दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed