{"_id":"24cfb3c016968f863f07f1de9f3d6078","slug":"stolen-from-the-home-of-a-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से उड़ाया एक लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से उड़ाया एक लाख का सामान
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
कमरे का दरवाजा खुला देख गुुरुवार रात चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ उसमें रखी नकदी व जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर लिया। भागते समय चोरों का मोबाइल फोन वहीं छूट गया जिसके आधार पर पीड़ित ने गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
कुर्सी थानाक्षेत्र के ग्राम अलीनगर करौंदा निवासी सुफियान पुत्र जफर मावा बनाने का काम करता है। गुरुवार को वह मावा बेचने लखनऊ गया हुआ था। उसके पिता घर के पड़ोस के हाते में व घर के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। सूफियान देर रात करीब 11 बजे लखनऊ से लौटा तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई।