फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   State Women's Commission sought a report from SP

राज्य महिला आयोग ने एसपी से तलब की रिपोर्ट

Sat, 30 Jan 2016 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले शहर में छात्रा से ऑटो में हुए रेप के प्रयास मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने एसपी से इसकी रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने शनिवार को वारदात से जुडे़ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। 28 जनवरी की दोपहर में वह स्कूल से घर लौट रही थी तभी एक ऑटो पर सवार तीन युवक पहुंचे और उससे छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि तीनों युवक छात्रा को जबरन ऑटो में बैठाकर भाग निकले और चलते ऑटो में उससे रेप का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने ऑटो के अंदर ही शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आसपास के लोगोें ने ऑटो को दौड़ा लिया। भीड़ को आता देख दो आरोपी भाग निकले जबकि एक आरोपी सोनू उर्फ हुसैन अली पुत्र चुन्ना निवासी चंदना मोहल्ला को पकड़ लिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


वहीं इस घटना का संज्ञान राज्य महिला आयोग ने भी लिया है। आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने इस मामले की रिपोर्ट एसपी अब्दुल हमीद से तलब की है। शनिवार को पुलिस ने इसी वारदात से जुड़े गुफरान नामक युवक को पुलिस लाइन चौराहे के पास से पकड़ा है। हालांकि कोतवाल रवींद्र सिंह किसी युवक की गिरफ्तारी की बात से इंकार कर रहे हैं। एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि छात्रा से छेड़छाड़ मामले में राज्य महिला आयोग से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed