फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP bordered by women

महिलाओं ने एसपी का घेराव कर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 30 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
SP bordered by women
बाराबंकी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे सुक्लई निवासी ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शहर के शुक्लई गांव निवासी एक युवक की बीती 26 फरवरी को हत्या कर शव जंगल में फेंका गया था। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी जिनमें से तीन को जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने पर मृतक के परिवारीजनों के साथ कई महिलाओं ने बुधवार को एसपी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिलाओें ने कहा कि आरोपी का नाम निकालने के लिए पुलिस द्वारा रिश्वत ली गई है जिसके चलते अभी तक उसे पकड़ा नहीं गया है। एसपी ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के शुक्लई गांव के रहने वाले फैय्याज की हत्या कर शव सूत मिल के जंगल में फेेंका गया था। इस मामले मेें तीन को जेल भेजा जा चुका है। वहीं एक आरोपी तालिब को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक की पत्नी मोमिना अपने बच्चों व कई महिलाओं के साथ बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां यह लोग पहले एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह से मिले। पता लगा कि एसपी साहब कोतवाली गए हैं तो महिलाएं कोतवाली आ गईं। कोतवाली में महिलाओं की भीड़ देख एसपी अब्दुल हमीद ने जब उनकी बात सुनीं तो सभी ने बताया कि हत्या आरोपी एक व्यक्ति को पुलिस पकड़ नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed