{"_id":"571284e04f1c1bd06c4a6d23","slug":"sixth-absconding-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहा छठवां आरोपी भी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार चल रहा छठवां आरोपी भी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोआपरेटिव बैंक में डकैती का प्रयास व दो गार्डों की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कई गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उन्हेें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं। वहीं इस मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि 4 अप्रैल की रात शहर स्थित कोऑपरेटिव बैंक में दो गार्डों की हत्या कर डकैती का प्रयास हुआ था। क्राइम ब्रांच ने इस वारदात का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पांच बदमाशों को पकड़ा था जबकि एक फरार था।
पकड़े गए आरोपियों कलीम कुरैशी निवासी कसाई टोला कस्बा मसौली, शिवा कपरिया निवासी कपरियनपुरवा मजरे धरौली थाना मसौली, सरवर फकीर, बादशाह उर्फ बहाजुद्दीन निवासी बड़ागांव थाना मसौली व पंकज वर्मा निवासी दरहरा थाना जहांगीराबाद शामिल थे। इनका एक साथी लोली उर्फ नाज मोहम्मद निवासी बड़ागांव फरार था।
विज्ञापन
वारदात का मुख्य सूत्रधार बैंक का जनरेटर ऑपरेटर पंकज वर्मा था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि पांचोें आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिया गया है।
वहीं इस वारदात में फरार चल रहे छठे आरोपी लोली उर्फ नाज मोहम्मद निवासी बड़ागांव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी इसकी गिरफ्तारी का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अन्य कई पहलुओं की जानकारी ली जा रही है।