फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six killed in road accidents including Prdhanpti

सड़क हादसों में प्रधानपति समेत छह की मौत

Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Six killed in road accidents including Prdhanpti
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक गांव के प्रधान पति समेत छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पहला हादसा बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां पर बीजापुर प्रधान रंजना कुरील उर्फ सुनीता के पति गांव के पूर्व प्रधान रहे रज्जन लाल कुरील (45) पुत्र देगी बरावां गांव के जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से कस्बा हैदरगढ़ आ रहे थे।
विज्ञापन


तभी लखनऊ मार्ग पर सार्वजनिक विद्यालय के निकट सरिया लेकर लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट मे आकर पूर्व प्रधान रज्जन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि इनके साथ रहे जितेंद्र को भी चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने कहा कि गांव के भवानी प्रसाद पाठक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। वहीं दूसरा हादसा शुक्रवार की दोपहर दरियाबाद थाना क्षेत्र में अलियाबाद के पास हुआ। यहां पर बाइक से जा रहे सुनील (22) पुत्र मेड़ीलाल व रामदयाल(75) निवासी ग्राम भटपुरवा थाना टिकैतनगर को एक पिकअप ने टक्कर मार दीा।

हादसे के बाद जहां चालक पिकप समेत भाग निकला वहीं बाइक सवार दोनोें लोगोें की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पिकप चालक की तलाश शुरू की है। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे बाइपास पर बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 55 वर्षीय एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं 108 एंबुलेंस द्वारा बीते 24 व 25 जनवरी की रात अलग अलग जगहों पर हुए हादसों में घायल 40 वर्षीय व 45 वर्षीय दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और शुक्रवार को दोनों लोगोें की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।


वहीं दरियाबाद कस्बे में अजीमनगर मोहल्ले के पास शुक्रवार को दो ट्रक की भिड़ंत में चालक शंगार यादव निवासी ग्राम छुनपुरवा थाना पवई जिला आजमगढ़ घायल हो गया जिसका सीएचसी में इलाज हो रहा है। इसी तरह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में धौसार गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार में तीन लोग बताए जाते है जो हादसे के बाद मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed