फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shops closed against Businessman's murder

सर्राफ की हत्या पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर प्रदर्शन

Thu, 29 Mar 2018 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 29 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Shops closed against Businessman's murder
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर बस के अंदर घुसकर सर्राफ की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में एकजुट हो जुलूस निकाला तथा तहसील का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है। सभी घटना का खुलासा कर हत्यारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एडीएम व एएसपी के 48 घंटे के भीतर अपराधियों को जेल भेजने का आश्वासन देने पर पर व्यापारी शांत हुए। 

विज्ञापन



बताते चले कि 28 मार्च की रात को हैदरगढ़ बाजार स्थित आकाश ज्वैलर्स की दुकान बंद कर जेवर से भरा बैग लेकर मुनीम सुुरेश के साथ लखनऊ जा रहे सर्राफ अमित रस्तोगी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सरेशाम हुई सनसनीखेज वारदात से व्यापारी वर्ग में जबर्दस्त आक्रोश है। गुरुवार की सुबह व्यापारियों ने कस्बा हैदरगढ़ में अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन रखकर कारोबार को पूरी तरह से ठप रखा। सराफा बाजार , कपड़ा व्यापारी , दाल मंडी , बर्तन बाजार , दवा व्यापारी सहित लखनऊ सुल्तानपुर रायबरेली व बाराबंकी मार्ग पर स्थित दुकानों व प्रतिष्ठानो में पूरी तरह से बंदी रही है। 
विज्ञापन



व्यापरी नेता सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष लाला लक्ष्मीनरायन साहू , जर्नादन शुक्ला , शिव कुमार चतुर्वेदी , ननकऊ साहू , रामप्रकाश वैश्य , रवींद्र अग्रवाल , सरवर सिद्दीकी की अगुवाई में भारी संख्या में व्यापारियों ने घटना के विरोध में जुलूस निकालकर तहसील का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।  इस मौके पर विजय त्रिपाठी , कृष्ण कुमार द्विवेदी, स्कंद तिवारी , मिथिलेश , योगेश , महेश अग्रवाल , देवानंद पांडेय , संतोष कुमार , ओमप्रकाश , विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। एडीएम एके सिंह ने कहा कि बदमाशों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed