{"_id":"d977fc48760eaf130118af9047050409","slug":"seven-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकान व चार घरों से सात लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकान व चार घरों से सात लाख की चोरी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठा बेलगाम अपराधी आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सतरिख व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो दुकान व चार घरों से चोरों ने करीब सात लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की पहली वारदात सतरिख थानाक्षेत्र के हांसेमऊ गांव में हुई। सोमवार देर रात यहां के सजीवन यादव के घर पीछे की दीवार में नकब काटकर चोरों ने अलमारी में रखे करीब दो लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। वहीं इसी थाना क्षेत्र के शेखपुर फरीदबाद गांव में रामतीरथ वर्मा के घर में भी पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी तोड़कर करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा इसी थानाक्षेत्र के नेवली गांव के रहने वाले राममूर्ति वर्मा के खेत से इंजन चोरी हो गया।
इसके अलावा उधवापुर गांव के रहने वाले रामलाल के ढाबे से चोर चार गैस सिलेंडर व पालेसर में लगी एक बैट्री चोरी कर ले गए। इन सभी मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। एसओ जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज कस्बा स्थित राकेश सिंह के जनरल स्टोर में पीछे की दीवार में नकब काटकर घुसे चोर दुकान में रखा सामान उठा ले गए। मंगलवार सुबह मामले की जानकारी पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर करीब दो लाख रुपये की चोरी होने की बात कही है। एसओ अरुण द्विवेदी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।