फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   second crooks arrested in Nankera robbery

नैनखेरा लूट में शामिल दूसरा बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2015 10:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
नैनखेरा में लूट की वारदात को अंजाम देते समय ग्रामीणों के पहुंचने पर फरार बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। सूत्रों ने बताया कि उसने पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल होने की बात स्वीकारी है। उधर, कोतवाल ने घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन


मंगलवार को कस्बे से डेढ़ किमी दूर रायबरेली मार्ग पर नैनखेरा गांव निवासी साहबदीन पुत्र भगौती से साठ हजार रुपया निकाल कर साइकिल से घर लौटते समय बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। बदमाशों के कनपटी पर तमंचा सटाते ही सहबदीन के शोर मचाने पर चौराहे पर मौजूद लोग गुहार लगा कर दौड़ा लेने पर एक बदमाश बाइक से फरार हो गया था।
विज्ञापन


जबकि दूसरे को मार्ग के समीप खेतों में ग्रामीणों ने घेर लिया तो बदमाश पृथ्वीराज ने कोतवाली के लालपुर गांव स्थित किल्लेश्वर मंदिर के समीप खेत में ही अपने को गोली मार खुदकुशी कर ली थी। कोतवाली पुलिस की माने घटना में सम्मिलित दूसरे बदमाश की तलाश अभी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर मृतक पृथ्वीराज के साथ बैठा दूसरा साथी उसके गांव का मुरली पुत्र बहादुर ही है तथा वारदात में उसकी प्लैटिना बाइक पर ही दोनों सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बुधवार को मुरली को पकड़ लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ की जिसके बाद उसने वारदात के दौरान बाइक से मौजूद होने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने घटना स्थल पर ले जाकर पीड़ित साहेबदीन व अन्य लोगों से उसकी शिनाख्त भी करा ली है।

कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि घटना में सम्मिलित दूसरे बदमाश की तलाश के लिए कई लोगों से पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed