{"_id":"87c916ee2f91d7f9eed5fc816c8ee936","slug":"robbery-at-the-home-of-businessman-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा व्यापारी के घर पर डकैती का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंथा व्यापारी के घर पर डकैती का खुलासा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में मेंथा व्यापारी के घर पर दिन दहाड़े सनसनीखेज लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में से दो मुखबिर हैं और दो लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस ने लूट की रकम से 41 लाख नकद बरामद कर लिए हैं। इस मामले का खुलासा करने वाले टीम के सदस्यों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसटीएफ व पुलिस को मिली इस कामयाबी की जानकारी देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कानृून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने बताया कि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। बाराबंकी के मेंथा व्यापारी सचिन जैन के फतेहपुर स्थित आवास पर छह फरवरी को दिन में 11 बजे ही सशस्त्र बदमाश घुस गए थे, जिन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बनाकर वहां से दो करोड़ 20 लाख रुपये व एक किलो वजन के सोने के जेवर लूट लिए थे। डीजीपी जावीद अहमद ने इस मामले का प्राथमिकता पर खुलासा करने के निर्देश देते हुए एसटीएफ को भी बदमाशों की धरपकड़ में लगाया था। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी और बाराबंकी के पुलिस अफसरों की टीम बदमाशों के बारे में सुराग लगाने की कोशिश में लगी थी। लगातार हुई छानबीन में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी हुई। पुलिस व एसटीएफ ने कई लोगों से पूछताछ की कई को हिरासत में भी लिया।
आखिरकार टीम को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए कुछ लोगों के बारे में सूचना मिली। पता चला कि यह डकैती नजदीकियों की मुखबिरी पर पड़ी। जांच दल ने इसके तहत पहले सीतापुर निवासी राजेश प्रताप सिंह उर्फ राजेश पासी और फिर बदायूं निवासी किशोर उर्फ राम किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इनसे मिली जानकारी के आधार पर बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी दो सगे भाइयों संजय व राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों ही मेंथा कारोबार में शामिल हैं और इनकी आमद लगातार सचिन जैने के कारखाने व आवास पर बनी रहती थी। इनमें से एक संजय को कारोबार में लाखों का घाटा हो गया था और उस पर लेनदार रकम वापसी का दबाव डाल रहे थे। इस दौरान उनकी मिल कर्मियों से अच्छी जान पहचान हो गई थी। दोनों भाइयों को अंदाज हो गया था कि प्रतिदिन 50-60 लाख रुपये की लेन-देन होती है।