फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rape victim threatened

रेप पीड़िता को धमकी

Tue, 25 Aug 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता रोज नगर पंचायत जाती है लेकिन सफाई नायक से लेकर ईओ यही कहकर लौटा दे रहे हैं कि चेयरमैन ने मना किया है। चेयरमैन की धमकी से परेशान पीड़िता नेे इसकी लिखित शिकायत सिद्धौर चौकी प्रभारी से की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सिद्धौर नगर पंचायत में तैनात एक संविदा सफाई कर्मी से 15 अगस्त को जैदपुर नगर पंचायत में तैनात इरशाद ने बलात्कार किया था। पीड़िता ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद जैदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना कि वह तीन दिन अपने कार्य पर नहीं जा सकी। 19 अगस्त को कार्य पर पहुंची तो सफाई नायक सागर ने कार्य पर रखने से मना कर दिया और कहा कि इस बाबत ईओ से बात कर लो तभी कार्य पर वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब उसने ईओ से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि आने पर बात करूंगा। 25 अगस्त को जब ईओ आए तो पीड़िता उनसे बात करने पहुंची तो वह देखते ही आग बबूला हो गए और कहा कि तुमने चेयरमैन साहिबा का कहना नहीं मना। मना करने के बावजूद मुकदमा लिखा दिया और सुलह नहीं किया।


इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अब तुम नौकरी नहीं कर पाओगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ईओ ने उससे अभद्रता की। ये कहते हुए दफ्तर से बाहर निकाल दिया कि जैदपुर का ईओ भी मैं ही हूं वहीं के आदमी के खिलाफ तुमने मुकदमा लिखा है। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत सिद्धौर चौकी पर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed