{"_id":"579652264f1c1b327d21dfe9","slug":"rape-and-made-video-clips-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप कर बनाई वीडियो क्लिप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप कर बनाई वीडियो क्लिप
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में वहशी दरिंदों ने एक किशोरी को धोखे से घर बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। आरोपियों ने मुंह बंद रखने के लिए वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी दी।
यह सिलसिला दस दिनों तक जारी रहा। डरी सहमी पीड़िता इस बीच मानसिक पीड़ा झेलती रही। बीते रविवार को पीड़िता ने घर वालों को आपबीती सुनाई। जिस पर पिता ने पुलिस में शिकायत की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही राजू मौर्या ने 13 जुलाई को धोखे से अपने घर में बुला लिया। इस दौरान राजू के घर में उसका दोस्त अश्वनी रावत भी मौजूद था।
विज्ञापन
किशोरी के साथ उसका 12 वर्षीय भाई भी गया था। लेकिन दोनों आरोपियों ने किशोरी के भाई को बहला फुसलाकर घर के बाहर भेज दिया और इस बीच घर के अंदर किशोरी से दोनोें ने दुराचार किया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली और किसी से इस बारे में बताने पर वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर किशोरी को बदनाम करने की धमकी दी।इस बीच दोनों आरोपी उससे लगातार संपर्क कर वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर संबंध बनाने का प्रयास करते रहे।
पीड़िता ने काफी परेशान होने के बाद रविवार को इस मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। जिसके बाद उसके पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
राजू मौर्या के खिलाफ पहले भी दर्ज हो चुका है रेप का केस
पुलिस की मानें तो इस मामले के आरोपी राजू मौर्या के खिलाफ इससे पहले भी रेप का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस का कहना है कि राजू ने गांव व आसपास के रहने वाली कई नाबालिग व बालिक लड़कियों को अपने घर बुलाकर उनके साथ रेप कर उनका अश्लील वीडियो क्लिप बना चुका है।
राजू द्वारा कई युवतियों को देह व्यापार के कारोबार में भी धकेलने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार राजू एक एनजीओ चलाता है और उसी में जोड़ने के माध्यम से युवतियों व किशोरियों को अपने जाल में फंसा लेता है। हालांकि इन सब बातों का पता पुलिस की जांच के बाद ही लग सकेगा।
एक किशोरी के साथ उसके गांव के दो युवकों ने रेप कर अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। मामले की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -संजय सिंह यादव, कोतवाली प्रभारी बदोसरांय
दो युवकों ने किशोरी से की छेड़छाड़
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम नित्यक्रिया के लिए गई किशोर से गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार की शाम नित्यक्रिया के लिए बाग की ओर गई थी। यहां पर पहले से मौजूद गांव के राहुल व अश्वनी ने किशोरी से छेड़छाड़ की। घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को पूरी बात बताई।
इसके बाद पीड़ित किशोरी परिवारीजनों के साथ छेदा चौकी पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला नहीं है। मारपीट का मामला है। तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है।
बड्डूपुर क्षेत्र में भी किशोरी से दुराचार
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत गई एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुराचार किया। पीड़िता के परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
थाना बड्डूपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर अपने खेत गई थी। इस दौरान खेत गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया। आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर इस मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी।
जिसके बाद परिवारीजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। एसओ जावेद इकबाल खान का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला अभी तक नहीं आया है। यदि कोई शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।