फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rail track cut for without block

बगैर ब्लॉक लिए काट दी रेल पटरी

Mon, 25 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन

रेलवे की लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते हजारों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। जिले में सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को बगैर ब्लॉक लिए पटरी सही करने का काम शुरू किया गया। इस दौरान एक ट्रेन भी कटी पटरी से निकल गई।

विज्ञापन

      
जनपद में फैजाबाद रेल खंड के सैदखान पुर रेलवे स्टेशन के पास के 1039 किमी संख्या के खंभा 5-7 के बीच पर सोमवार को पुरानी पटरी को बदल कर नयी पटरी बदलने का काम होना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर बगैर ब्लाक लिए दोपहर करीब 12.30 बजे लोहा काटने वाली आरी द्वारा पटरी को काटने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मेहनत के बाद यानी 1.30 बजे दोनों तरफ से पटरी को काट कर उसे मात्र एक एक बोल्ट के सहारे प्लेट द्वारा रेल पथ से बांधा गया। बताते है कि इस दौरान एक यात्री ट्रेन भी इससे निकली। पटरी बदलने का काम करवाने वाले रेलवे के जेई गुफरान का कहना है कि पटरी बदलने का काम सही तरीके से हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी। रेलवे स्टेशन पर लगी मशीन ने सोमवार को काम शुरू करना शुरू कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला ने बताया कि टिकट काउंटर के पास लगी मशीन से यात्री टिकट प्राप्त कर सकते है। कहा इससे टिकट लेने के लिए लाइन में लगने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। बताते चले कि कुछ दिन पूर्व यह मशीन लगाने काम शुरू हुआ था लेकिन मशीन लगने के कई दिन बाद भी इससे टिकट नहीं निकल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed