फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rae with sister-In-Law, report

नाबालिग साली से किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 16 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rae with sister-In-Law, report
महिला से गैंगरेप
ससुराल आए एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग साली से दुराचार किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए है। आरोपी फैजाबाद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

      
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी दस वर्षीय एक बालिका के साथ होली के दिन 13 मार्च शाम के समय उसके जीजा ने दुराचार किया। आरोप है कि बालिका जब खेत में शौच के लिए गई थी जीजा ने यह घटना की और इस बारे में परिवारीजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के रौजागांव थाना रुदौली निवासी जीजा पतिराम पुत्र राम कुमार ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब शाम के समय दस वर्षीय बालिका गांव के बाहर खेत में शौच के लिए गई थी वहीं पर पहुंचे जीजा ने उसके साथ दुराचार किया और इस बारे में परिवारीजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दो दिन तक बालिका ने घर में कुछ नहीं बताया लेकिन 15 मार्च बालिका की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को इस घटना के बारे में पता लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।


जिस पर पुलिस ने आरोपी जीजा पतीराम के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाल रामराज सरोज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed