{"_id":"578fbe484f1c1bd627c4b601","slug":"pradhan-beaten-farmer-and-his-family-members-with-his-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने पुत्रों संग किसान व परिवारीजनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने पुत्रों संग किसान व परिवारीजनों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनीकटरा के पैकोली गांव में पुश्तैनी भूमि पर लगे पेड़ काटने का विरोध करने पर दबंग प्रधान ने पुत्र व समर्थकों के साथ किसान व उसके परिवारीजनों को जमकर पीटा। थाने पर कई घंटे तक सुलह सफाई का प्रयास विफल होने पर अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण को भेज कर रिपोर्ट दर्ज की।
घटना में घायल तीन लोगों में महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पैकोली गांव में मंगलवार की रात प्रधान वासुदेव यादव व इनके परिवारीजनों ने जमकर बवाल किया। गांव के प्रदीप ने बताया इनके पुश्तैनी खेत पर 50 यूकेलिप्टस तथा आम व नीम के पेड़ लगे थे।
प्रधान ने परिवारीजनाें के साथ रात को पहले यूकेलिप्टस में आग लगा दी फिर पेड़ों को काटने लगे। जानकारी होने पर प्रदीप मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। इस पर प्रधान ने पुत्रों समेत उनपर हमला बोल दिया। प्रदीप की चीख सुनकर घरवाले दौड़े तो उन्हें भी जमकर पीटा। मारपीट में प्रदीप पुत्र जगरूप, शंभूदेई पत्नी बाबादीन, रामरूप पुत्र श्रीराम को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पीड़ित सुबह घायल अवस्था में थाने पर पहुंच कर घटना की शिकायत की लेकिन दोपहर तक थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तक नहीं भेजा। इस दौरान बिचौलिये प्रधान व पुलिस के संपर्क में रहकर पीड़ितों पर मामले को सुलह सफाई करने का दबाव बनाने में लगे रहे।
दोपहर में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर दोपहर को पुलिस ने तीनों घायलाें को इलाज के लिए सीएचसी पर इलाज के लिए भेजा जहां से शंभूदेई को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पैकोली प्रधान वासुदेव यादव इनके पुत्र धर्मराज, चंद्रशेखर व रामअधार के खिलाफ आगजनी मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।