फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police havoc, where did you beat

पुलिस का कहर, जो जहां मिला पीट दिया

Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
देवा कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के ही रहने वाले अजय वर्मा के घर
विज्ञापन
में भी पुलिस ने खूब उत्पात मचाया। अजय की बाइक पुलिस ने तोड़ डाली। उसके परिवारीजनों का कहना है कि अजय का पता भी नहीं लग पा रहा है। शाम से अजय लापता है उसके मोबाइल फोन पर घंटी तो बज रही है पर फोन रिसीव नहीं हो रहा है। परिवारीजनों ने अजय के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। वहीं जरुवा पुरवा गांव के रहने वाले राकेश रावत व रामू गौतम की जमकर पिटाई करने के साथ उनको भी पुलिस अपने साथ उठा ले गई है। वहीं इसी गांव के ही राजेश वर्मा के घर भी पुलिस ने सब कुछ बरबाद कर दिया है। राजेश को भी पुलिस पकड़कर अपने साथ लेकर चल गई है। वहीं, सरसौंदी के कन्हैया रावत व कमलेश के घर भी पुलिस ने दबिश दी है। ग्रामीण राम नरेश का कहना है कि पुलिस ने ग्रामीणों के घरों में रखा हजारों लीटर मेंथा आयल गांव की गलियों में फैला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed