{"_id":"58d16b474f1c1b8a591a10d1","slug":"petrol-pump-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी के दामाद के पेट्रोल पंप पर छापा, 50 लाख की गड़बड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेनी के दामाद के पेट्रोल पंप पर छापा, 50 लाख की गड़बड़ी पकड़ी
amar ujala
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरगंज के दादरा में सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के दामाद के पट्रोल पंप पर मंगलवार को लखनऊ व बाराबंकी की आयकर टीम ने छापेमारी की। दोपहर में शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जांच जारी है। टीम ने अभी तक जांच में 50 लाख की गड़बड़ी पकड़ी है।
नोटबंदी में पेट्रोल पंप मालिक ने 50 दिन में 2 करोड़ 70 लाख रुपये जमा किए थे, जबकि पेट्रोल पंप पर बिक्री का हिसाब सिर्फ 2 करोड़ 20 लाख रुपये ही मिला है। नोटबंदी के दौरान जिन पेट्रोल पंपों पर अधिक मात्रा में डीजल व पट्रोल बेचने का काम किया गया था, उन्हें आयकर विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है।
इन पेट्रोल पंपों पर इस समय व नोटबंदी की बिक्री का आकलन करने के साथ इनकी जांच की जा रही है। जिले में सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा स्थित सतीश वर्मा के पेट्रोल पंप पर जिले व लखनऊ की आयकर टीम ने संयुक्त छापेमारी की। यहां पर आयकर टीम दोपहर करीब तीन बजे पहुंची और देर शाम तक जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
यह पेट्रोल पंप सपा के वरिष्ठ नेता व सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के दामाद का है। हालांकि, अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे है। पेट्रोल पंप पर हुई आयकर टीम की छापेमारी के बाद जिले के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप है। अब जल्द ही कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी हो सकती है।