{"_id":"5b0ae2b44f1c1bae6e8b4d41","slug":"peacock-dies-of-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर मोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आकर मोर की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 27 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोगों में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर गांव के खेत में लगे 11000 वोल्ट लाइन के खंभे के तार की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई। पूर्व प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने राष्ट्रीय पक्षी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी बबलू सिंह के खेत में लगा एचटी लाइन विद्युत पोल के स्टे तार में रविवार को करंट उतर आया। खेत में चुगते चुगते एक मोर स्टे तार के पास पहुंच गया और करंट की चपेट में आकर मौत मौत हो गई। मृत अवस्था में पड़े मोर को देख ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान अमरेंद्र सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर पहुंचे वन दरोगा विनीत जयसवाल व वन रक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने मोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन