फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One more death due to liquor

शराब पीने के बाद राजगीर ने दम तोड़ा

Wed, 17 Jan 2018 11:57 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 17 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
One more death due to liquor
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी राजगीर का काम करने वाले एक युवक की बुधवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने कहा कि मंगलवार की रात देशी शराब की दुकान से लेकर शराब पी थी जिसके चलते सुबह तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू किया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामगोपाल(30) की बुधवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि रामगोपाल शराब के लती थे और आए दिन शराब पीते थे।
विज्ञापन


भाई का कहना है कि मंगलवार की रात रामगोपाल ने क्षेत्र के सैदनपुर स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लेकर पिया था और रात में तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई। कहा शराब पीने के चलते ही मौत हुई है। मृतक के तीन बच्चों में प्रीति, जीवा व एक नवजात है। पत्नी सुनीता का रो रो कर बुरा हाल है। एएसपी शशीकांत तिवारी ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है वह शराब का लती था और पहले से बीमार भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed