फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One million of the goods stolen

पुलिस पिकेट के पास दुकान में सेंध लगा एक लाख का सामान उड़ाया

Fri, 17 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 17 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
One million of the goods stolen
बाराबंकी में चोरी की बात दुकान के शटर पर लिख चोरों ने दी पुलिस को चुनौती। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा देवा में पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक कीमत की मशीनों व माल पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, इन चोरों ने जाते-जाते दुकान के शटर पर ‘दुकान में चोरी’ लिखकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। सुबह वारदात की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला कस्बा देवा का है, यहां पर कुर्सी रोड नहर पुल के समीप एजाज छोटू की वेल्डिंग की दुकान है। इसी कारखाने में गुरुवार रात चोर पीछे से सेंध लगाकर पाइप कटर मशीन, ट्रेगलडर मशीन, हैमर मशीन, पंप सहित करीब एक लाख रुपये कीमत का समान उठा ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने जाते वक्त चाक से दुकान के बाहरी शटर पर ‘दुकान में चोरी’ भी लिख दिया। सुबह जब एजाज ने दुकान खोली तो उसे चोरी की जानकारी हुई। एजाज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed