{"_id":"5c5884a9bdec2259e364e4fe","slug":"one-die-in-accident-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में भिड़ीं स्कूली बस व कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में भिड़ीं स्कूली बस व कार, एक की मौत
Tue, 05 Feb 2019 12:00 AM IST
anil anil
Amarujala
Amarujala
Published by: anil anil
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह एक स्कूली बस व कार में हुई भीषण भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में बच्चे नहीं सवार थे जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र में सैदनपुर के पास हैदरगढ़ मार्ग सोमवार को सुबह कोहरे के चलते स्कूली बस व कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक विपिन वर्मा (32)निवासी ग्राम भूल भुलिया थाना कोठी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इनके साथी शिवम व निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह कार में मशरूम लाद के बाराबंकी जा रहे जा रहे थे कि सामने से स्कूली बस आ जाने से दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। एसओ प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया हादसे के समय बस में बच्चे सवार नहीं थे। पुलिस ने बस व कार को कब्जे में लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन