{"_id":"57925e734f1c1b1458c4bc5a","slug":"on-the-complaint-of-molestation-sigh-fire-on-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत पर युवक पर झाेंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की शिकायत पर युवक पर झाेंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के साथ छेड़छाड़ की शिकायत थाने पर करना एक युवक को भारी पड़ा। दो बाइक सवार चार आरोपियों ने युवक पर फायर झोंक दिया और तीन किलोमीटर बाइक से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी सुफियान (30) पुत्र जफरुल्ला का आरोप है कि शुक्रवार को वह अपनी बुआ को लखनऊ भेजने जा रहा था। गांव के बाहर रास्ते में कीचड़ होने के कारण बुआ बाइक से उतर गई थी उसी समय वहां पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार चार आरोपियों ने उस पर फायर झोंक दिया।
दहशत में बुआ गांव की तरफ भाग निकली। आरोपियों ने सुफियान को वहीं पर लाठियों से जमकर पीटा और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि वह वहां से किसी तरह बाइक लेकर भागा तो पीछे से आरोपी भी आ गए और चलती बाइक पर से लाठियों से पीटते रहे।
विज्ञापन
उसने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि उसी के गांव का निवासी अबरार पुत्र गुड्डू ने एक सप्ताह पहले उसकी बहन से छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत उसने थाने पर की थी। आरोपी जबरन सुलह बनाने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
सुलह न करने पर शुक्रवार को अबरार अपने साथियों जब्बार, मंजूर अली व गुड्डू के साथ जानलेवा कर दिया। पीड़ित ने थाने पर इन्हीं चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेने के बाद घायल को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी घुंघटेर भेजा है।
पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी घुंघटेर भेजा गया है। -राकेश गुप्ता, एसओ कुर्सी