फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   old man died in accident in Barabanki

बेकाबू ट्रक ने वृद्ध को रौंदा

Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
old man died in accident in Barabanki
accident - फोटो : Amar Ujala
सड़क हादसेे में मंगलवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो युवकों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक लखनऊ जिले का निवासी था। घायल बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के ठाकुरगंज निवासी मैकू (65) पुत्र बाबू छोटे भाई कासिम से मिलने मसौली क्षेत्र के करसंडा गांव को मंगलवार सुबह गया था। मुलाकात के बाद वह चौपुला के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी पीछे से एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसी समय सामने से आ रही टाटा मैजिक हादसे के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


जिससे टाटा मैजिक सवार सुनीता (22), राजकुमार (32) व सुलेखा देवी (42) सभी निवासी सफदरगंज घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मैकू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि मैकू एक साल बाद काफी बुलाने पर भाई से मिलने आया था और लौटते समय हादसा हो गया। भाई कासिम का रो रोकर काफी बुरा हाल है। घटना स्थल पर चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया।


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तोगापुर निवासी (16) पुत्र रमेश कुमार बाउली चौराहा जा रहा था कि सेतावां मोड़ के पास सामने से बाइक से आ रहे मीनापुर गांव निवासी महेंद्र कुमार (30) सहजराम की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed