मृत लोगों को दी जा रही वृद्धावस्था पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर इस विभाग में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। जहां पिछले कई सालों से विभाग मृत लोगों को वृद्धावस्था की पेंशन जारी कर रहा है। बहरहाल शिकायत पर डीएम ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं।
मामला विकास खंड बंकी के ग्राम पंचायत खसपरिया का है। इस गांव के सात ऐसे लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग पिछले कई सालों से वृद्धावस्था की पेंशन जारी कर रहा है, जिनकी मृत्यु हुए कई साल बीत चुके हैं।
यहां तक कि अस्थाई जीवन यापन करने वाले नट बिरादरी के एक लाभार्थी मेराज पुत्र इस्माइल को भी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। जो कई साल पूर्व गांव में वापस आया ही नहीं है। विभाग की एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनाएं की ऑनलाइन साइट पर जो स्थिति दिख रही है।
उससे इस बात की पुष्टि भी हो रही है कि विभाग मुर्दों को पेंशन जारी कर भ्रष्टाचार करने में लगा हुआ है। भ्रष्टाचार का यह मामला सिर्फ एक गांव का है। इसी तरह अन्य गांवों में जाने कितने अपात्रों को पेंशन देकर सरकारी पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है, मगर जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
ये हैं तीसरी किश्त पाने वाले मृतक लाभार्थी
मृतक लाभार्थी राशि खाता विवरण
अली हसन पुत्र मोहम्मद नसीर 1200 बीओबी 25150100005506
अशोक पुत्र रामपाल 1500 बीओआई सफेदाबाद 750910100011766
हरिशंकर पुत्र चंद्रकेत 1200 बीओबी 25150100009538
मुन्ना पुत्र मोहम्मद नसीर 1200 बीओबी 25150100003724
शिवसागर सिंह पुत्र भगवान बख्श 1500 बीओआई सफेदाबाद 750910100000904
पदमा पत्नी रामपाल 1200 बीओआई सफेदाबाद 750910100011767
रूकाना पत्नी परमेश्वर 1200 बीओबी 25150100003730
पूर्व बीडीसी ने डीएम से की शिकायत
समाज कल्याण विभाग का यह कारनामा तब प्रकाश में आया जब खरसपरिया निवासी व पूर्व बीडीसी भीम सिंह ने साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब से की। खास बात तो यह रही कि डीएम ने यह मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जांच सीडीओ को सौंप दी। और सीडीओ ने यह जांच समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यती को सौंप दी। अब इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकेगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी।
शिकायत मुझे याद नही हैं, आज रविवार है। अगर डाक में आई होगी तो जांच के लिए भेज दी गई होगी। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। -ऋषिरेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी।