{"_id":"59e2516d4f1c1b6d548b7474","slug":"notice-to-medical-store-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग इंस्पेक्टर ने शनिवार को जैदपुर कस्बे में संचालित चार मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों में कई खामियां पाई गईं। अभिलेखों के रख रखाव सहा नहीं पाया गया। गंदगी भी मिली। इस पर पर डीआई ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
डीआई सुमित वर्मा ने बताया कि शनिवार को जैदपुर कस्बे में संचालित शुभम मेडिकल स्टोर की जांच की गई। दुकान का रजिस्ट्रेशन फार्मासिस्ट दीपक राव के नाम पर था और वह मेडिकल स्टोर से गायब मिला। दुकान में कैशमेमो भी नहीं मिला। दुकान का क्षेत्रफल मानक से कम पाया गया। सीएचसी के निकट राज मेडिकल स्टोर पर भी फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
यहां भी कैशमेमो, फ्रिज व बिजली कनेक्शन नहीं मिला। अमित मेडिकल स्टोर व वर्मा मेडिकल स्टोर पर कैशमेमो, फ्रिज के अलावा बिजली कनेक्शन भी नहीं मिला। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों की लापरवाही उजागर होने पर सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। शुभम मेडिकल स्टोर से दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन