फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Newly married women killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात मेें नवविवाहिता की मौत

Sun, 21 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 21 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Newly married women killed in suspicious circumstances
मर्डर - फोटो : amar ujala
हैदरगढ़ कोतवाली लोधेसिंह पुरवा गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट मिलने व मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लोेधेसिंह पुरवा गांव निवासी खुशबू (21) पत्नी रामअवध उर्फ छोटू की रविवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। ससुरालीजन विवाहिता को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता देशराज निवासी हैदरगढ़ के ग्राम नरौली का कहना है कि एक साल पहले उन्होंने बेटी का विवाह किया था। इनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज लाने की बात कहकर पुत्री को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते ससुरालीजनोें पर पुत्री को जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही है, लेकिन अभी तक इनके द्वारा पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।


सीओ हैदरगढ़ केडी मिश्रा का कहना है कि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने व मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed